देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने 30 अक्टूबर 2026 को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि ट्रांसफर की गई है।
सरकार के अनुसार, इस बार देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को करीब ₹18,690 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है। लेकिन अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अभी तक आपके खाते में 24वीं किस्त के ₹2,000 नहीं आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से PM Kisan 24th Installment Payment Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका पैसा खाते में आया है या पेमेंट अभी पेंडिंग है।
PM Kisan 24वीं किस्त का पैसा आया या नहीं कैसे चेक करें?
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Step 2:- वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।

Step 3:- अब Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 4:- अपना Registration Number दर्ज करें।

Step 5:- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें और Get OTP पर क्लिक करें।
Step 6:- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके सबमिट करें।
Step 7:- अब आपके सामने PM Kisan की किस्त से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।
PM Kisan 24वीं किस्त की बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के लिए आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।
बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
- यहां Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना State यानी राज्य चुनें।
- इसके बाद District यानी जिला चुनें।
- अपना Sub-District और Block चुनें।
- अंत में अपने गांव का नाम चुनें।
- अब Get Report के विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके गांव के लाभार्थी किसानों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।
PM Kisan 24वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
कई किसानों के खाते में 24वीं किस्त का पैसा अभी तक नहीं पहुंचा हो सकता है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। जैसे e-KYC अधूरी होना, बैंक खाते में आधार लिंक नहीं होना या जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं होना।
अगर आपके खाते में ₹2,000 नहीं आए हैं, तो सबसे पहले नीचे दी गई चीजों को चेक करें।
- e-KYC स्टेटस चेक करें
- आधार और बैंक अकाउंट लिंकिंग चेक करें
- Land Seeding स्टेटस चेक करें
- बैंक खाते की जानकारी चेक करें
- पात्रता की जांच करें
PM Kisan 24वीं किस्त कब जारी हुई?
केंद्र सरकार ने 30 अक्टूबर 2026 को PM Kisan योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई है। प्रत्येक पात्र किसान को ₹2,000 दिए गए हैं।