LPG Gas e-KYC Status 2026: अगर आपके घर में Indane Gas, Bharat Gas या HP Gas का घरेलू गैस कनेक्शन है, तो आपके लिए e-KYC से जुड़ी जानकारी जानना जरूरी है। कई उपभोक्ता यह जानना चाहते हैं कि उनकी गैस की e-KYC पूरी हुई है या अभी पेंडिंग है। इसके लिए ऑनलाइन जानकारी कैसे प्राप्त करें और अगर e-KYC पूरी नहीं हुई है तो इसे कैसे पूरा करें?
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग के लिए Biometric Aadhaar Authentication (BAA) पूरा होना जरूरी है। जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें इसे दोबारा कराने की जरूरत नहीं है।
LPG Gas e-KYC क्या है?
LPG Gas e-KYC का मतलब है इलेक्ट्रॉनिक Know Your Customer। इस प्रक्रिया के माध्यम से गैस कनेक्शन से जुड़े उपभोक्ता की पहचान और आवश्यक जानकारी का सत्यापन किया जाता है।
आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन में उपभोक्ता की पहचान आधार के माध्यम से सत्यापित की जाती है। इसमें फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन जैसे तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
सरकार का उद्देश्य सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का लाभ वास्तविक और पात्र परिवारों तक पहुंचाना है।
Indane Gas e-KYC Status Check
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए LINK पर क्लिक करके आप इसके Application को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कीजिए
Step 2:- फिर उसके बाद Application को ओपन करेंगे और अगर आप पहली बारइस Application को डाउनलोड किए हो तो रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप लोगों आईडी और पासवर्ड क्रिएट कर लीजिएगा और अगर आपके पास पहले से लॉगिन आईडी और पासवर्ड बना करके रखा हुआ है तो लोगों के ऑप्शन पर क्लिक करके आप इस Application के अंदर लॉगिन कर लीजिए
Step 3:- लोगिन करने के बादइसके डैशबोर्ड पर आपको ‘Indian’ ऑप्शन देखने को मिलेगा उसे पर क्लिक कर देना है
Step 4:- फिर उसके बाद ‘Manage Connection’ वाले ऑप्शन में आपको ‘e-KYC’ का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिसपर क्लिक कर देना है
Step 5:- ‘e-KYC’ पर क्लिक करते हैं आपके स्क्रीन पर मैसेज बॉक्स ओपन हो जाएगाजिस्म जहां आपको लिखकर आ जाएगा कि आपका गैस कनेक्शन का ‘e-KYC’ पहले से हुआ है कि नहीं
Bharat Gas e-KYC Status Check
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए LINK पर क्लिक करके आप इसके Application को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कीजिए
Step 2:- Application को ओपन करेंगे और अपना लैंग्वेज सेलेक्ट करेंगे और साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करके जिस भी मोबाइल नंबर से आप अपना गैस बुकिंग करते हो उसे मोबाइल नंबर को दर्ज करेंगे और ओटीपी के थ्रू लॉगिन कर लेंगे
Step 3:- एप्लीकेशन में लोगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर ‘Bharat Gas Home’ का होम का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक कर देना है
Step 4:- क्लिक करते हैं आपके गैस कनेक्शन का सारा डिटेल्स ओपन हो जाएगा जिसमें आपको e-KYC चेक कर सकते हो कि आपका ई केवाईसी कंप्लीटेड है या नहींऔर अगर हुआ है पहले से ही e-KYC तो कब हुआ है
HP Gas e-KYC Status Check
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए LINK पर क्लिक करके आप इसके Application को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कीजिए
Step 2:- अपने मोबाइल में HP PAY ऐप खोलें।
Step 3:- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
Step 4:- LPG या My Connection सेक्शन में जाएं।
Step 5:- उपलब्ध KYC या Aadhaar Authentication जानकारी देखें।
Step 6:- यदि e-KYC की स्थिति स्पष्ट नहीं है, तो अपने HP Gas वितरक से पुष्टि करें।
ध्यान दें कि ऐप में कनेक्शन की जानकारी दिखाई देना अपने आप में बायोमेट्रिक e-KYC पूरी होने का प्रमाण नहीं है।