जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसकी जरूरत बच्चों के स्कूल में एडमिशन, पासपोर्ट बनवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ सकती है। अगर आपके बच्चे का जन्म हुआ है और आप उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
भारत में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन संबंधित राज्य, नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत या अधिकृत जन्म-मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था के माध्यम से किया जाता है। कई राज्यों में भारत सरकार के Civil Registration System (CRS) पोर्टल के माध्यम से भी जन्म की सूचना दर्ज करने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।
अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत आसान हो गया है :- केंद्र सरकार ने इसके लिए एक ही ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जिसका नाम DCCRS (Civil Registration System) है। इस पोर्टल से पूरे देश में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जैसे – उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, पंजाब आदि सभी राज्यों में।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Step 2:- अगर आप पहली बार इस पोर्टल पर आए हो तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर और जरूरी डिटेल्स जैसेकि (Name, Gender, D.O.B, address, Aadhaar number, Mobile number, and email address) देकर Registration करना होगा। और अगर पहले से रजिस्टर कर चुके हो तो LOGIN पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और कैप्चर फील करके LOGIN कर लेना।

Step 3:- Login करने के बाद, आपको ‘बर्थ’ सेक्शन में जाना होगा।रिपोर्ट बर्थ विकल्प चुनें। ‘रिपोर्ट बर्थ’ चुनने पर, आपको सबसे पहले राज्य (उदाहरण के लिए बिहार), प्राथमिक भाषा (इंग्लिश) और माध्यमिक भाषा (हिंदी) चुननी होगी। इसके बाद बच्चे की जन्म की तारीख, समय और लिंग (जेंडर) दर्ज करें।

Step 4:- बच्चे का नाम हिंदी और इंग्लिश दोनों में दर्ज करे। इसके बाद बच्चे के पिता और माता का पूरा नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करना होगा।

Step 5:- अब आपके सामने Address का सेक्शन ओपन होगा आपको यहाँ दो प्रकार के Address दर्ज करने होंगे: पहला- बच्चे के जन्म के समय माता-पिता का पता (जहाँ वास्तव में बच्चे का जन्म हुआ) और दूसरा- माता-पिता का स्थायी Address (परमानेंट एड्रेस)। यदि आपका वर्तमान और स्थायी Address समान है, तो आप ‘हाँ’ पर क्लिक करके Address ऑटो-फिल कर सकते हैं।
Step 6:- इसके बाद आपको (Place of Birth) चुनना होगा। आपको घर, अस्पताल या अन्य में से एक विकल्प चुनना है। यदि आप ‘घर’ चुनते हैं, तो यह पूछा जाएगा कि क्या जन्म स्थान माता-पिता के Address ही है। यदि ‘अस्पताल’ चुनते हैं, तो आपको अस्पताल का नाम और पता दर्ज करना होगा।
Step 7:- अगले चरण में आपको बच्चे के माता-पिता से संबंधित सामाजिक और आर्थिक जानकारी देनी होगी। इसमें माता-पिता का धर्म, शिक्षा योग्यता और व्यवसाय/पेशा चुनना होता है। साथ ही, माता की शादी के समय उम्र, बच्चे के जन्म के समय माता की उम्र और कुल जीवित बच्चों की संख्या की जानकारी भी देनी होती है।जन्म से संबंधित अन्य जानकारी में, आपको प्रसव के दौरान उपस्थित व्यक्ति का प्रकार (डॉक्टर/नर्स, पारंपरिक दाई, या रिश्तेदार/अन्य) चुनना होगा। यह विकल्प आपके द्वारा चुने गए ‘जन्म के स्थान’ पर निर्भर करेगा। इसके अलावा, जन्म के समय बच्चे का वज़न और गर्भावस्था की अवधि (सप्ताह में) दर्ज करना अनिवार्य है।

Step 8:- अगले पेज में आपसे कुछ दस्तावेज़ मांगे जाएन्गे आपको कुछ सहायक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। जैसेकि पहचान पत्र, जन्मतिथि का प्रमाण, और यदि जन्म अस्पताल में हुआ है, तो अस्पताल का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट या जन्म का प्रमाण पत्र अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। सभी दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, आपको भरे हुए विवरण की सावधानीपूर्वक समीक्षा करनी होगी।सब कुछ सही होने पर, ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक छोटा सा शुल्क (जैसे ₹10) का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान सफल होते ही आपको एक रसीद और ट्रैकिंग विवरण मिल जाएगा।
Step 9:- ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद, आपकी अर्जी सत्यापन के लिए आपके नज़दीकी पंचायत या संबंधित रजिस्ट्रेशन यूनिट के पास जाती है। वे (Verification) के लिए आपके घर आ सकते हैं या ऑनलाइन ही आपके आवेदन को मंज़ूरी दे सकते हैं। यदि आपका आवेदन लंबे समय तक लंबित रहता है, तो आप सीधे अपने पंचायत या रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर अनुरोध कर सकते हैं। एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने पर, आपको पंजीकृत ईमेल आईडी पर जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा, या आप पोर्टल पर लॉगिन करके उसे डाउनलोड कर पाएंगे।

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) को ऑनलाइन अप्लाई करने का डिटेल वीडियो आपको नीचे दिया हुआ है जी वीडियो को देखकर आप और भी आसानी से जन्म प्रमाण पत्र को अप्लाई करनेकी प्रक्रिया समझ सकते हो।
जन्म प्रमाण पत्र कितने दिनों में बनता है?
जन्म प्रमाण पत्र जारी होने का समय संबंधित स्थानीय निकाय, रजिस्ट्रार, आवेदन की स्थिति और दस्तावेजों के सत्यापन पर निर्भर करता है।
यदि रिकॉर्ड सही है और आवेदन में कोई कमी नहीं है, तो प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान हो सकती है। लेकिन दस्तावेजों में गलती, पुराने जन्म का पंजीकरण या अतिरिक्त सत्यापन होने पर अधिक समय लग सकता है।
इसलिए आवेदन करते समय सही जानकारी दें और आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।
जन्म के कितने दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए?
बच्चे के जन्म का पंजीकरण समय पर कराना जरूरी है। सामान्य नियम के अनुसार जन्म की सूचना 21 दिनों के भीतर देना निर्धारित है।
यदि जन्म को 21 दिन से अधिक हो चुके हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया अलग हो सकती है। ऐसे मामलों में संबंधित जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार से संपर्क करके विलंबित पंजीकरण के नियम और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी लें।
यदि बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है, तो सामान्यतः जन्म की सूचना देने की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होती है। ऐसे में परिवार को अस्पताल से जन्म पंजीकरण की स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए।