आज के समय में आधार कार्ड का इस्तेमाल लगभग हर जरूरी काम में किया जाता है। बैंक अकाउंट, सरकारी योजनाओं, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ऑनलाइन KYC और कई अन्य सेवाओं के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना भी काफी जरूरी है।
लेकिन कई लोगों को यह याद नहीं रहता कि उन्होंने अपने आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाया था। कुछ लोगों के पास पुराना मोबाइल नंबर भी बंद हो चुका होता है। ऐसे में उनके मन में सवाल आता है कि आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर कैसे पता करें?
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके Aadhaar Card में कौन सा Mobile Number लिंक है, तो अब आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से मोबाइल नंबर वेरिफाई कर सकते हैं।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर ऑनलाइन चेक कैसे करें?
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Step 2:- अब वहां पर आपको ‘Check Aadhaar Validity’ का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है

Step 3:- अगले स्टेप में आपकोअपने आधार कार्ड का नंबर जो आधार कार्ड के ऊपर 12 डिजिट का होता है उसे दर्ज करना है और कैप्चा कोड को फील करके प्रोसीड कर देना है

Step 4:- आपके स्क्रीन पर आपका आधार कार्ड का सारा डिटेल्स दिखा देगा कि आप के आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड है

क्या आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदल सकते हैं?
बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को घर बैठे ऑनलाइन बदला जा सकता है?
फिलहाल मोबाइल नंबर बदलने या अपडेट कराने के लिए अधिकृत आधार अपडेट सेंटर पर जाना जरूरी है। UIDAI की ऑनलाइन सेवाओं से आप मोबाइल नंबर वेरिफाई कर सकते हैं, लेकिन नया मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी नहीं होती।