Voter card apply kaise kare: घर बैठे मोबाइल से बनाएं नया वोटर आईडी कार्ड, जानिए आवेदन का पूरा तरीका

भारत में वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक हो गई है और अभी तक आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने नए वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से Voter Service Portal पर जाकर Form 6 भर सकते हैं।

वोटर आईडी कार्ड कौन बनवा सकता है? (Eligibility)

नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम पहले से किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक को चुनाव कानून के तहत वोटर बनने से अयोग्य घोषित नहीं किया गया होना चाहिए।

नोट: अब 18 वर्ष की आयु पूरी करने के लिए चार अर्हता तिथियां निर्धारित हैं – 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर। इन तिथियों के आधार पर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण किया जा सकता है।

Voter ID Card Online Apply कैसे करें? (Step By Step Process)

Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए LINK पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Step 2:- Login या Sign Up करें, अगर आपका अकाउंट नहीं है तो Sign Up करें।

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (वैकल्पिक)
  • OTP Verification

अगर अकाउंट पहले से है तो सीधे लॉगिन करें।

Step 3:- New Registration (Form 6) चुनें, नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए Form 6 भरना होता है।

Step 4:- व्यक्तिगत जानकारी भरें

  • पूरा नाम
  • जन्मतिथि
  • लिंग
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • परिवार के सदस्य का वोटर आईडी (यदि उपलब्ध हो)

Step 5:- अपना पूरा स्थायी पता दर्ज करें। मकान नंबर, मोहल्ला, गांव/शहर, जिला, राज्य, पिन कोड

Step 6:- दस्तावेज अपलोड करें

  • फोटो
  • पहचान प्रमाण
  • पता प्रमाण
  • आयु प्रमाण

ध्यान रखें कि फोटो और दस्तावेज स्पष्ट होने चाहिए।

Step 7:- सभी जानकारी जांचने के बाद Submit पर क्लिक करें। सबमिट करते ही आपको एक Reference Number मिलेगा। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Voter ID Card Application Status कैसे चेक करें?

अगर आपने नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट खोलें।
  • अपने मोबाइल नंबर से Login करें।
  • Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना Reference Number दर्ज करें।
  • संबंधित राज्य का चयन करें।
  • अब Submit पर क्लिक करें।

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन से संबंधित वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

वोटर आईडी कार्ड बनने में कितना समय लगता है?

सामान्यतः आवेदन सत्यापन पूरा होने के बाद 15 से 30 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

हालांकि यह समय राज्य, निर्वाचन क्षेत्र और दस्तावेज सत्यापन पर निर्भर करता है। आवेदन के बाद Booth Level Officer (BLO) द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है।

Leave a Comment

Join Group