भारत में आधार कार्ड और पैन कार्ड को आपस में लिंक करना जरूरी है। अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय (Inoperative) हो सकता है। इससे इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने, टैक्स रिफंड प्राप्त करने और कई वित्तीय कामों में परेशानी हो सकती है।
अच्छी बात यह है कि अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से आधार कार्ड और पैन कार्ड को ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है।
आधार-पैन लिंक करने के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने से पहले आपके पास ये चीजें होनी चाहिए:
- आधार कार्ड नंबर
- पैन कार्ड नंबर
- OTP प्राप्त करने के लिए चालू मोबाइल नंबर
- इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल या लैपटॉप
Aadhar ko pan se link kaise kare online
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Step 2:- आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचते ही वहां पर आपको Link Aadhar का ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करना होगा।

Step 3:- फिर आप एक नया Page पर पहुंचोगे जहां पर आपको अपना PAN card का नंबर और Aadhaar card का नंबर फील करके नेक्स्ट करना होगा।

Step 4:- नेक्स्ट करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया मैसेज ओपन होगा जहां पर आपको “Continue to pay through PayTax”. पर क्लिक करना होगा।
Step 5:- फिर आपको दोबारा से अपना पैन कार्ड का नंबर फिल करना है और अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और कंटिन्यू कर देना है। फिर आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे OTP को फिल करके कंटिन्यू कर देंगे।
Step 6:- फिर आपके सामने पेमेंट का method शो करेगा जिसमें आपको Income Tax पर सलेक्ट करके कंटिन्यू करना होगा।
Step 7:- फिर आपकोएसेसमेंट ईयर सेलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा जहां पर आपको 2026 से 2027 सेलेक्ट करना है और payment type, में (Other Receipts 500) सेलेक्ट करके कंटिन्यू करना है।
Step 8:- फिर आपके सामने ₹1000 का receipt ओपन होगा जहां आपको कंटिन्यू करके UPI or Net Banking के थ्रू अपने 1000 रुपए का पेमेंट done करना होगा।
Step 9:- Payment कंप्लीट करते हैं आपका चालान का रिसिप्ट download करने का ऑप्शन आ जाएगा जिसे आप download करके अपने पास रख सकते हो।

Step 10:- चालान pay करने के बाद फिर आपको 1 से 2 घंटे के बाद वापस से इस पोर्टल पर आकर लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 11:- फिर वापस से अपने PAN नंबर और AADHAR नंबर को इंटर करके वैलिडेट पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक मैसेज ओपन होगा जहां पर आपका चालान नंबर और आपका BSR Code लिखा होगाआपको कंटिन्यू पर वापस से क्लिक कर देना है।
Step 12:- फिर आपको अपना नाम और अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और लिंक आधार पर क्लिक करना है , आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उस OTP को दर्ज करके कंटिन्यू करना है।

Step 13:- OTP दर्ज करते ही आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने का request सक्सेसफुली पूरा हो जाएगा। कुछ घंटे के बाद आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड आपस में लिंक हो जाएगा और मैसेज के माध्यम से आपको बता भी दिया जाएगा।

आधार और पैन कार्ड लिंक हुआ या नहीं, ऐसे चेक करें
अगर आपने आधार और पैन कार्ड लिंक करने का अनुरोध सबमिट कर दिया है, तो उसका स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- Quick Links में Link Aadhaar Status पर क्लिक करें।
- अपना PAN नंबर और Aadhaar नंबर दर्ज करें।
- View Link Aadhaar Status पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर आधार और पैन कार्ड लिंक होने का स्टेटस दिखाई देगा।
आधार-पैन लिंक नहीं करने पर क्या होगा?
अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है और आप छूट प्राप्त श्रेणी में नहीं आते हैं, तो आपका PAN निष्क्रिय हो सकता है। ऐसी स्थिति में:
- इनकम टैक्स रिफंड मिलने में परेशानी हो सकती है।
- रिफंड पर मिलने वाला ब्याज प्रभावित हो सकता है।
- कुछ वित्तीय लेनदेन में परेशानी हो सकती है।
- कुछ मामलों में अधिक दर से TDS या TCS कट सकता है।