अगर आपका वोटर आईडी कार्ड पुराना हो गया है, खराब हो गया है या कहीं खो गया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप अपने वोटर आईडी कार्ड के रिप्लेसमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड को EPIC (Electors Photo Identity Card) भी कहा जाता है। अगर आप अपना नया फिजिकल वोटर आईडी कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन Form 8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
PVC Voter ID Card Online Order कैसे करें?
Step 1:- ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें और आधिकारिक वोटर सर्विसेज वेबसाइट पर जाएं:
Step 2:- “लॉगिन” पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या EPIC नंबर दर्ज करें।
यदि आप new user हैं, तो create an account प्रक्रिया पूरी करके एक खाता बनाएं।
Step 3:- लोगिन करने के बाद वहां पर आपको ‘Fill Form 8’ का क्षेत्र दिखेगा ‘Fill Form 8’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
Step 4:- अब आपकी स्क्रीन पर दो ऑप्शन मिलेगा जिसमें से सेल्फ पर चेक मार्क लगाकर अपने वोटर आईडी कार्ड का नंबर दर्ज करके सबमिट कर देना है
Step 5:- अब आपके स्क्रीन पर फिर से एक मैसेज बॉक्स ओपन होगा जहां पर आपको चार ऑप्शन मिलेगा जिसमें से थर्ड ऑप्शन ‘Issue of replacement EPIC without correction’ वाले ऑप्शन पर टिक मार्क लगा करके नेक्स्ट करना है
Step 6:- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिस फार्म में आपको कोई भी करेक्शन नहीं करना है स्क्रॉल करके नीचे आना है और ‘Application for Issue of Replacement’ वाले क्षेत्र में Lost के ऑप्शन को टिक मार्क लगा करके सबमिट कर देना है
Step 7:- अब आपके सामने Aadhaar authentication का नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको अपने आधार कार्ड का ट्वेल्थ डिजिट नंबर दर्ज करना है कैप्चा कोड एंटर करना है और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP सेंड किया जाएगा OTP दर्ज करके सबमिट कर देना है
Step 8:- अब आपका काम कंप्लीट हो चुका है एक सप्ताह या दो हफ्ते के अंदर आपके घर के पत्ते पर आपके नए वाले वोटर आईडी कार्ड के पीवीसी कार्ड को डिलीवर कर दिया जाएगा

PVC Voter ID Card का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने नए वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका कार्ड कब तक आएगा, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट खोलें।
- अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Reference Number दर्ज करें।
- इसके बाद Submit पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।
PVC Voter ID Card कितने दिनों में घर आएगा?
वोटर आईडी कार्ड जारी होने में लगने वाला समय आवेदन की जांच, निर्वाचन अधिकारी की मंजूरी और डिलीवरी प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
चुनाव आयोग ने 18 जून 2025 को जारी प्रेस नोट में मतदाता सूची में अपडेट के बाद EPIC कार्ड की डिलीवरी 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था की जानकारी दी थी। हालांकि, वास्तविक डिलीवरी में परिस्थितियों के अनुसार समय लग सकता है।