अगर आप अपने आधार कार्ड को जेब या पर्स में आसानी से रखने के लिए PVC कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अब आपको आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप घर बैठे Aadhaar PVC Card ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपना आधार नंबर, मोबाइल OTP और ऑनलाइन पेमेंट की जरूरत होती है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PVC आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें, इसकी फीस कितनी है, कितने दिनों में कार्ड घर पहुंचेगा और ऑर्डर का स्टेटस कैसे चेक करें।
PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए जरूरी चीजें
PVC आधार कार्ड ऑनलाइन मंगाने से पहले आपके पास निम्नलिखित चीजें होनी चाहिए:
- 12 अंकों का आधार नंबर या अन्य मान्य आधार पहचान संख्या।
- OTP प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर।
- ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग।
- इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल या कंप्यूटर।
ध्यान दें: अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तब भी UIDAI की उपलब्ध सुविधा के अनुसार आप वैकल्पिक मोबाइल नंबर से OTP प्राप्त करके PVC आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।
PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करें?
Step 1:- सबसे पहले, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2:- होम पेज पर ‘माई आधार’ (My Aadhaar) सेक्शन में जाएं और ‘ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड’ (Order Aadhaar PVC Card) विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3:- आधार नंबर दर्ज करें: आधार नंबर या VID या EID, और कैप्चा कोड
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप “मेरा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है” (My Mobile Number Is Not Registered) विकल्प चुनकर एक नया मोबाइल नंबर डाल सकते हैं। UIDAI सेवाएं
इसके बाद, “OTP भेजें” (Send OTP) पर क्लिक करें।
Step 4:- अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और उसे सत्यापित (verify) करें।
Step 5:- स्क्रीन पर आपका नाम, फोटो और कुछ ज़रूरी जानकारी दिखाई देगी। अगर जानकारी सही है, तो आगे बढ़ें।
Step 6:- अभी ₹75 का भुगतान करें।
- UPI
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
भुगतान सफल होने के बाद, आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा।
Step 7:- सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं; आपका नया आधार PVC कार्ड 6 से 7 दिनों के भीतर डाक द्वारा आपके घर के पते पर भेज दिया जाएगा।
तो दोस्तों, इस तरह आप भी आसानी से अपना PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
PVC आधार कार्ड की फीस कितनी है?
UIDAI के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर करने का शुल्क ₹75 निर्धारित किया गया है। इसमें GST और स्पीड पोस्ट डिलीवरी का शुल्क शामिल है।
PVC आधार कार्ड कितने दिनों में घर पहुंचता है?
UIDAI के अनुसार, सफल ऑर्डर मिलने के बाद PVC आधार कार्ड सामान्यतः 10 कार्यदिवसों के भीतर स्पीड पोस्ट के माध्यम से आधार में दर्ज पते पर पहुंचाया जाता है।
ध्यान रखें कि डिलीवरी में लगने वाला समय आपके क्षेत्र और डाक सेवा पर निर्भर कर सकता है। रविवार और सरकारी छुट्टियों को कार्यदिवस नहीं माना जाता।
PVC आधार कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका कार्ड कहां तक पहुंचा है, तो नीचे दिए गए तरीके को अपनाएं।
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
- PVC आधार कार्ड के स्टेटस से संबंधित विकल्प चुनें।
- अपना Service Request Number (SRN) दर्ज करें।
- मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
- स्क्रीन पर अपने ऑर्डर का स्टेटस चेक करें।
जब आपका कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दिया जाएगा, तो आपको AWB या कंसाइनमेंट नंबर मिल सकता है। इस नंबर की मदद से आप India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर डिलीवरी ट्रैक कर सकते हैं।