PM Kisan 24वीं किस्त का पैसा आया या नहीं? ऑनलाइन स्टेटस ऐसे चेक करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि किसानों के बैंक खाते में ₹2,000 की तीन किस्तों में भेजी जाती है।

अगर आप भी PM Kisan योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि 24वीं किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में आया है या नहीं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM Kisan 24वीं किस्त का पैसा कैसे चेक करें?

Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Step 2:- वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।

Step 3:- अब Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4:- अपना Registration Number दर्ज करें।

Step 5:- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें और Get OTP पर क्लिक करें।

Step 6:- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके सबमिट करें।

Step 7:- अब आपके सामने PM Kisan की किस्त से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

PM Kisan 24वीं किस्त कब जारी हुई?

केंद्र सरकार ने 30 अक्टूबर 2026 को PM Kisan योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई है। प्रत्येक पात्र किसान को ₹2,000 दिए गए हैं।

24वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपके बैंक खाते में अभी तक ₹2,000 नहीं आए हैं, तो इन चीजों को जरूर चेक करें:

  • आपका PM Kisan e-KYC पूरा होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • बैंक खाते में DBT की सुविधा चालू होनी चाहिए।
  • आपके जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा होना चाहिए।
  • आपकी पात्रता (Eligibility) सही होनी चाहिए।

इनमें कोई समस्या होने पर आपकी किस्त रुक सकती है।

PM Kisan योजना का हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको किस्त से संबंधित कोई समस्या आती है, तो आप PM Kisan हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 155261
  • टोल फ्री नंबर: 1800-115-526
  • अन्य नंबर: 011-24300606

Leave a Comment

Join Group