PM Kisan Farmer ID Registration 2026: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए Farmer ID यानी फार्मर आईडी के बारे में जानना जरूरी है। सरकार AgriStack के तहत किसानों की एक डिजिटल पहचान तैयार कर रही है। इसका इस्तेमाल PM Kisan सहित कई सरकारी कृषि योजनाओं और सेवाओं में किया जा सकता है।
अगर आप भी घर बैठे अपने मोबाइल से Farmer ID बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में बताई गई प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।
Farmer ID क्या है?
Farmer ID किसानों की एक यूनिक डिजिटल पहचान है, जिसे केंद्र सरकार की AgriStack पहल के तहत राज्य सरकारों द्वारा तैयार किया जाता है। इसमें किसान की पहचान और जमीन से संबंधित रिकॉर्ड को जोड़ा जाता है।
इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सही किसानों तक पहुंचाना और बार-बार जमीन से जुड़े दस्तावेज देने की परेशानी कम करना है।
PM Kisan Farmer ID बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- जमीन की जमाबंदी या खसरा-खतौनी का विवरण
- जमीन का खाता और खेसरा नंबर
- बैंक खाते की जानकारी (जहां पोर्टल पर मांगी जाए)
- मोबाइल नंबर
ध्यान दें: दस्तावेजों और जानकारी की जरूरत राज्य के पोर्टल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
PM Kisan Farmer ID ऑनलाइन कैसे बनाएं?
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Step 2:- अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हो आपने अपना लॉगिन आईडी नहीं बनाया है तो क्रिएट न्यू अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना नाम मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपीके जरिए अपना एक अकाउंट बनाएं
Step 3:- अकाउंट बनाने के बाद अब आपको अपना मोबाइल नंबर औरपासवर्ड एंटर करके लोगों कर लेना है
Step 4:- लोगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत और जमीन से संबंधित जानकारी जांचें।
Step 5:- जमीन का रिकॉर्ड सही होने पर उसे अपने आवेदन से लिंक करें।
Step 6:- आवेदन सबमिट करके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
Step 7:- रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर अपनी Farmer ID प्राप्त करें।
अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी हो रही है, तो नजदीकी CSC केंद्र, वसुधा केंद्र या कृषि विभाग के संबंधित कार्यालय से सहायता ले सकते हैं।
Farmer ID का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने Farmer ID बनाने के लिए आवेदन किया है और उसका स्टेटस जानना चाहते हैं, तो ये स्टेप अपनाएं:
- अपने राज्य के आधिकारिक Farmer Registry पोर्टल पर जाएं।
- Farmer Login या Enrollment Status का विकल्प देखें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन की स्थिति चेक करें।
- अगर आवेदन स्वीकृत हो गया है, तो पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प से अपनी Farmer ID देखें।
पोर्टल के अनुसार स्टेटस चेक करने का तरीका अलग हो सकता है।
Farmer ID के क्या फायदे हैं?
Farmer ID बनने के बाद किसानों को कई कृषि सेवाओं का लाभ लेने में आसानी हो सकती है।
- PM Kisan जैसी सरकारी योजनाओं से किसान की पहचान जोड़ने में मदद।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी सेवाओं में सुविधा।
- कृषि सब्सिडी और सरकारी सहायता प्राप्त करने में आसानी।
- MSP पर फसल खरीद से जुड़ी प्रक्रियाओं में सुविधा।
- जमीन और किसान से संबंधित जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड।