आज के समय में आधार कार्ड और पैन कार्ड को आपस में लिंक करना बेहद जरूरी है। अगर आपका PAN Card अभी तक Aadhaar Card से लिंक नहीं हुआ है, तो आपको जल्द से जल्द इसका स्टेटस चेक कर लेना चाहिए। क्योंकि आधार से लिंक नहीं होने पर आपका पैन कार्ड Inoperative यानी निष्क्रिय हो सकता है।
अच्छी बात यह है कि अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से आधार कार्ड और पैन कार्ड को ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय या साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है।
आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने की फीस कितनी है?
अगर आपका पैन कार्ड पहले से बना हुआ है और निर्धारित समय में आधार से लिंक नहीं किया गया है, तो सामान्यतः देरी से लिंक करने के लिए ₹1,000 की फीस देनी होती है।
यह फीस Income Tax Department के आधिकारिक e-Filing Portal पर ऑनलाइन जमा की जाती है।
Aadhaar & PAN Card Linking Prosses
Step 1:- सबसे पहले, ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2:- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको ‘लिंक आधार’ (Link Aadhaar) का विकल्प मिलेगा; आपको उस पर क्लिक करना होगा।
Step 3:- एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको दो विकल्प दिखाई देंगे; आपको पहले विकल्प, ‘लिंक आधार’ पर क्लिक करना होगा।

Step 4:- इसके बाद, आप एक नए पेज पर पहुँचेंगे जहाँ आपको अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करना होगा।

Step 5:- जैसे ही आप ‘नेक्स्ट’ (Next) पर क्लिक करेंगे, आपकी स्क्रीन पर एक नया मैसेज आएगा, जहाँ आपको “कंटिन्यू टू पे थ्रू पे-टैक्स” (Continue to pay through PayTax) पर क्लिक करना होगा।

Step 6:- इसके बाद, आपको अपना पैन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर फिर से दर्ज करना होगा, और फिर ‘कंटिन्यू’ (Continue) पर क्लिक करना होगा। आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा; उस OTP को दर्ज करें और ‘कंटिन्यू’ (Continue) पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
Step 7:- इसके बाद, पेमेंट के तरीके दिखाई देंगे; आपको ‘इनकम टैक्स’ (Income Tax) चुनना होगा और आगे बढ़ना होगा।
Step 8:- इसके बाद, आपको असेसमेंट ईयर (assessment year) चुनने का विकल्प दिखेगा; ‘2026-27’ चुनें, पेमेंट के प्रकार के रूप में ‘अदर रिसीट्स (500)’ (Other Receipts (500)) चुनें, और फिर ‘कंटिन्यू’ (Continue) पर क्लिक करें।
Step 9:- फिर आपके सामने ₹ 1000 की एक रसीद खुलेगी, जहाँ आपको आगे बढ़कर UPI या नेट बैंकिंग के ज़रिए ₹ 1000 का पेमेंट करना होगा।
Step 10:- पेमेंट पूरा करने के बाद, आपको अपना चालान रसीद डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा; आप इसे डाउनलोड करके अपने रिकॉर्ड के लिए रख सकते हैं।

Step 11:- चालान का भुगतान करने के बाद, आपको 1 से 2 घंटे बाद इस पोर्टल पर वापस आना होगा और ‘लिंक आधार’ (Link Aadhaar) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Step 12:- इसके बाद, आपको अपना पैन (PAN) और आधार नंबर दोबारा दर्ज करना होगा और ‘वैलिडेट’ (Validate) पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने पर, एक मैसेज दिखाई देगा जिसमें आपका चालान नंबर और BSR कोड होगा; इसके बाद आपको ‘कंटिन्यू’ (Continue) पर क्लिक करना होगा।
Step 13:- इसके बाद, आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ‘लिंक आधार’ (Link Aadhaar) पर क्लिक करना होगा। आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा—उस OTP को दर्ज करें और आगे बढ़ें।
Step 14:- जैसे ही आप OTP दर्ज करेंगे, आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की रिक्वेस्ट सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी। कुछ घंटों के बाद, आपका आधार और पैन कार्ड लिंक हो जाएंगे, और आपको एक मैसेज के जरिए इसकी सूचना दे दी जाएगी।

तो दोस्तों कुछ इस तरीके से आप भी अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में ऑनलाइन लिंक कर सकते हो लेकिन इस चीज में आपको एक चीज का बहुत ही अच्छे से ध्यान रखना है कि अगर आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड में आपका नाम का स्पेलिंग अलग-अलग है तो सबसे पहले आपको अपने नाम को करेक्शन करना होगा एडरवाइज आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड आपस में लिंक नहीं होगा
1 thought on “Aadhar card aur pan card link kaise kare | how to link pan card with aadhar card”