Ration card download kaise kare: घर बैठे मोबाइल से राशन कार्ड PDF कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं और इसके लिए सरकारी कार्यालय जाने से बचना चाहते हैं, तो अब आप अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल की मदद से राशन कार्ड का विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। कुछ राज्यों में राशन कार्ड को PDF में डाउनलोड या प्रिंट करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस लेख में हम आपको Ration Card Download Online 2026, राशन कार्ड PDF डाउनलोड करने का तरीका, बिहार राशन कार्ड डाउनलोड, राशन कार्ड नंबर से कार्ड कैसे खोजें और राशन कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर क्या करें, इसकी पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे।

राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

Step 1:- सबसे पहले, ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके स्मार्ट PDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2:- इसके बाद, आपको अपनी स्क्रीन पर ‘सिटिजन लॉगिन’ (Citizen Login) का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

Step 3:- इसके बाद, आपको अपनी स्क्रीन पर दो विकल्प दिखाई देंगे; ‘लॉगिन विद आधार OTP’ (Login with Aadhaar OTP) विकल्प पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, और OTP का उपयोग करके अपने राशन कार्ड अकाउंट में लॉगिन करें।

Step 4:- आपके राशन कार्ड की सभी जानकारी—जैसे आपका नाम, एक्नॉलेजमेंट नंबर और स्टेटस—आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। वहीं सबसे ऊपर, आपको अपना लेटेस्ट राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए पीले रंग का एक विकल्प दिखेगा; बस उस पर क्लिक करें।

Step 5:- डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करते ही, आपका राशन कार्ड आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा; इसके बाद आप इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं और राशन लेने के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो दोस्तों, नए स्मार्ट PDS पोर्टल के ज़रिए राशन कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया यही थी।

राशन कार्ड नंबर नहीं है तो क्या करें?

अगर आपको अपना राशन कार्ड नंबर याद नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने राज्य के पोर्टल पर उपलब्ध लाभार्थी सूची के माध्यम से कार्ड खोजने की कोशिश कर सकते हैं।

इसके लिए अपने जिले, ब्लॉक, पंचायत, गांव या उचित मूल्य की दुकान से संबंधित जानकारी का इस्तेमाल करें। सूची में परिवार के मुखिया का नाम या उपलब्ध अन्य विवरण देखकर अपना रिकॉर्ड पहचानें।

कुछ राज्यों में अतिरिक्त पहचान संबंधी विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं। आधार नंबर या अन्य व्यक्तिगत जानकारी केवल आधिकारिक और सुरक्षित सरकारी पोर्टल पर ही दर्ज करें।

Leave a Comment

Join Group